भीलवाड़ा । कारोई थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन कुमार पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। वह गांजा सप्लाई करने के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई गंगापुर थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 20/2026 के तहत की गई है, जो धारा 8/20 और 8/29 NDPS एक्ट (नारकोटिक्स एक्ट) के अंतर्गत आता है। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता (Technical Surveillance) ली, आरोपी का रूट चार्ट तैयार किया और उसके छिपने के ठिकानों (सकुनत) पर लगातार दबिश देकर उसे धर दबोचा। यह कार्रवाई भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सागर राणा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (सहाड़ा) बुद्धराज और पुलिस उप अधीक्षक (गंगापुर) सुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन में कारोई थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम के सदस्य:
महावीर प्रसाद (पुलिस निरीक्षक / थानाधिकारी), दिनेश कुमार (हेड कांस्टेबल ), विक्रम (कांस्टेबल )
हेमेंद्र सिंह
