(हरिप्रसाद शर्मा )
किशनगढ़ / अजमेर/स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सुभाष चौधरी के प्रथम गृह क्षेत्र आगमन पर शनिवार को किशनगढ़ एवं अजमेर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे सुभाष चौधरी का कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
अजमेर प्रवास के दौरान सुभाष चौधरी का मोखमपुरा, रामनगर, दूदू, बांदरसिंदरी, पाटन, हरमाड़ा चौराहा किशनगढ़, भाजपा जिला कार्यालय अजमेर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुभाष चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास एवं समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे सभी के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान, रणजीत खोड़, शिवरतन सिंह राठौड़, राजू शर्मा, अमित अग्रवाल, कुलदीप सुनारीवाल, दीपेश गुप्ता, किशन बंग, रामदयाल लेगा, शानू शाह, गोपाल शर्मा, हेमचंद टांडी, जगदीश कोठीवाल, रामु चौधरी, विक्रम गुर्जर, भागचंद चौधरी, बलराम सामरिया, राज राव, तरुणा जैन, पंकज पहाड़िया, खलील अहमद, बनवारी यादव, डीसी अग्रवाल, हेमंत हरनावा, जगदीश सिंह शेखावत, हरेन्द्र चौधरी, जीवराज टांडी, जुमन अली, हिम्मत सिंह शेखावत, पुसाराम चौधरी, माधो सिंह, मनेंद्र सिंह खंगारोत, नवीन बैरवा, सूर्यप्रताप सिंह चौधरी, मज्जू चोयल, बलराज सैनी, लक्ष्मीनारायण चौधरी, राजेन्द्र बैरवा, अरविंद चौधरी
भाजपा जिला कार्यालय अजमेर में आयोजित किसान बैठक में राजस्थान किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री सुरेश रावत, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, भाजपा अजमेर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, संपत सांखला, अर्जुन नलिया, सीमा अखावत, मनीष टेलर, जितेन्द्र कोरानी, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
