भीलवाड़ा में आंधी-बारिश से बालाजी खेड़ा में घर की छत गिरी, बड़ा हादसा टला , अंडर ब्रिज में भरा पानी

पवन बावरी

भीलवाड़ा । पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार बीती रात भीलवाड़ा में तेज बारिश और आंधी चली। इसके चलते शहर में कई जगह नुकसान देखने को मिला। सबसे बड़ा हादसा बालाजी खेड़ा कच्ची बस्ती में हुआ, जहां एक घर के बरामदे की छत अचानक धराशायी हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के लोग घर में थे और छत गिरने से पहले ही घर से बाहर निकल गए। समय रहते बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना जान-माल का नुकसान हो सकता था। तेज बारिश के कारण शहर के अंडर ब्रिज में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बाइक और कारें पानी में बंद हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर भीलवाड़ा में दिखने लगा है। रातभर हुई बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन से कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग उठ रही है।

कृषि उपज मंडी के बिगड़े हालात टूटी सड़कों में भरा पानी अनाज खराब

भीलवाड़ा के कृषि उपज मंडी के हालत खस्ताहाल हो चुके हैं बदहाली से खुले में पड़ा अनाज खराब हो चुका है जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। कृषि उपज मंडी के चारों ओर गंदगी से लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा । सूत्रों के मुताबिक कृषि उपज मंडी के हालत अभी से नहीं काफी दिनों से बिगड़े हुवे। लाचार आमजन के बीच आक्रोश व्याप्त हैं जिसके चलते कई बार विरोध हो चुके हैं। मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं देने से अब हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं मंडी प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बावजूद कोई समय पर काम नहीं करता। मंडी प्रशासन की लापरवाही के कारण मंडी में रुकना भी मुश्किल हो चुका हैं। सब्जी बेचने ओर खरीदने आने वाले लोगों को भी मुश्किले आती हैं। मंडी के बहार अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक बना रहता है।