कारोई थानाधिकारी व एसडीएम के खिलाफ एसपी को की शिकायत

भीलवाड़ा – कारोई थानाधिकारी राजूराम काला द्वारा उपखण्ड अधिकारी रमेश बहेड़िया व भू माफियाओं के साथ मिलीभगत कर पडयत्रं रचते हुए नाथूलाल शर्मा दत्तक पुत्र मांगीलाल शर्मा की संपत्ति को हड़पने के लिए थाने में जबरन बंद करने की धमकी देकर एसडीएम बहेड़िया ने अपने पद का दुरुपयोग कर अपने ही पिता शंकर लाल बहेड़िया के नाम जमीन कर देने के लिए डरा धमका कर जबरन खाली कागज पर लिखा-पढ़ी कर जायदाद हड़पने के साथ ही मकान का कब्जा छोड़ने का दबाव बनाया। जिससे परेशान होकर पीड़ित प्रार्थी नाथूलाल शर्मा के परिवार ने कारोई थानाधिकारी राजूराम काला व उपखण्ड अधिकारी रमेश बहेड़िया सहित माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने एवं पीड़ित परिवार के जान माल की हिफाजत करने के लिए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के समक्ष उपस्थित होकर न्याय के लिए लिखित शिकायत कर गुहार लगाई। एसपी राणा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गंगापुर पुलिस उपाधीक्षक को मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए निर्देशित किया है।