कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम

भीलवाड़ा । शहर के आर सी व्यास सेक्टर 1 , में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय भागवत कथा में रविवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कथा व्यास ललित शास्त्री (दाधीच) ने भागवत कथा में अनेक प्रसंग बताए जिनमे
समुद्र मंथन, मोहिनी अवतार और भक्त ध्रुव-प्रह्लाद के चरित्र,वामन अवतार, राजा बलि की कथा और मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा बताई । भगवान धरती पर अधर्म ,अत्याचार के बढ़ते प्रभाव को खत्म करने के लिए समय समय पर अवतार लेते रहते है। भगवान कृष्ण भादवा महीने की अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में भक्तों का उद्धार करने के लिए प्रकट हुए।
कथा में हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की,ओर जन्मे है कृष्ण कन्हाई आदी अनेक भजनों पर भक्त मंन्त्र मुग्ध होकर नाचने लगे। छोटे बालक को कन्हैया का रूप बनाया गया। कथा के मुख्य यजमान सोहन-अंजली वैष्णव,मयंक वैष्णव ओर लव कुमार सविता ने आज कृष्ण जन्मोत्सव पर सभी भक्त जनों को रस मलाई,माखन मिश्री, टॉफियां, खिलोने वितरित किये,ओर भजनों पर खूब खिलोने टॉफियां लुटाई गयी। मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि भक्त जनों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है,पानी के फव्वारे फोग,कूलर लगाए गए है। कथा में सोमवार को गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर सत्यनारायण बिंदल, भंवर दरगड,राधेश्याम पाटोदिया, उस्ताद श्याम पूरी,सुमित्रा दरगड,कमला न्याति,संतरा देवी सोनी,दिव्या,मंजू शर्मा, गायत्री, बिना,हेमा,मीना उपस्थित रहे,इनले अलावा सेकड़ो की संख्या में भक्तगण कथा श्रवण कर रहे है।