हरराजपुरा के सनसनीखेज ‘ब्लाइंड मर्डर’ का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार

फोरेंसिक साइंस और ब्रेन मैपिंग टेस्ट से खुला मसूदा के ‘ब्लाइंड मर्डर’ का राज; हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अनिल कुमार

ब्यावर/मसूदा।स्मार्ट हलचल।जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मसूदा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मई-2022 में मसूदा थाना क्षेत्र के ग्राम हरराजपुरा में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए मुख्य वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी वृत मसूदा जयसिंह के निकट सुपरविजन में मसूदा थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अंज़ाम दी गई।

मई 2022 में दर्ज हुआ था हत्याकांड का मामला
पुलिस के अनुसार, 16 मई 2022 को प्रार्थी इकरामुद्दीन पुत्र इस्माइल (निवासी हरराजपुरा) ने मसूदा थाने में एक लिखित रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि अज्ञात बदमाशों ने उसके भाई इब्राहिम की बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भादसं की धारा 302 के तहत प्रकरण संख्या 172/2022 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।
मामला पूरी तरह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ होने के कारण पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।

वैज्ञानिक तकनीक और ब्रेन मैपिंग से टूटा आरोपी का हौसला
घटना के खुलासे और अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। मुखबिरों और आसूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध इकबाल उर्फ पोलू पुत्र बाबू मेहरात को दस्तयाब कर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने हेतु आरोपी इकबाल का राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) गांधीनगर, गुजरात में ब्रेन मैपिंग परीक्षण (Brain Mapping Test) करवाया गया।

फॉरेंसिक लैब से प्राप्त ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी इकबाल उर्फ पोलू ने ही अपने सह-आरोपी आलम के साथ मिलकर इब्राहिम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। साक्ष्य पुख्ता होते ही मसूदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद तफ्तीश माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

हत्या की वजह: प्लॉट विवाद, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और रंजिश
पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि मृतक इब्राहिम और आरोपी इकबाल उर्फ पोलू के बीच जमीन (प्लॉट) को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसके साथ ही दोनों के बीच किराना की दुकान को लेकर भी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा (कंपटीशन) थी। वहीं, मृतक का आरोपी के परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंधों की शंका को लेकर भी दोनों पक्षों में गहरी अनबन थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी इकबाल उर्फ पोलू ने इब्राहिम को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
इकबाल उर्फ पोलू पुत्र बाबु, जाति मेहरात, उम्र 37 साल, निवासी ग्राम हरराजपुरा, पुलिस थाना मसूदा, जिला ब्यावर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस पेचीदा और पुराने ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा करने वाली मसूदा थाने की टीम में ये अधिकारी व जवान शामिल रहे:

रणजीत सिंह (पुलिस निरीक्षक / थानाधिकारी, मसूदा) – टीम नेतृत्व
लोकेश कुमार (सहायक उप निरीक्षक – ASI),श्रवण (कांस्टेबल पद संख्या 552),महेन्द्र (कांस्टेबल पद संख्या 691),सुरेश (कांस्टेबल पद संख्या 576),श्रवण (कांस्टेबल पद संख्या 494),हजारी (कांस्टेबल पद संख्या 704