हमीरगढ़(अल्लाउद्दीन मंसूरी)
बस्सी से चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे का आज हमीरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। यह जत्था गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर निकला है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश सचिव राजेंद्र खटीक एवं गौ रक्षा दल हमीरगढ़ के पदाधिकारियों ने यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने चारधाम यात्रा को आध्यात्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक एवं गौ रक्षा दल के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने यात्रियों की सुखद एवं सफल यात्रा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
