भादसोड़ा -स्मार्ट हलचल।कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 134वें संस्करण का श्रवण किया। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जनभागीदारी, नवाचार, युवा शक्ति, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर भादसोड़ा में मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के दौरान बाबूलाल माली, विमल अग्रवाल, राधे सुथार, दीपक जोशी, टोड़ूराम गाडरी, धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष सेन, कमलेश जाट, विष्णु जाट आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
