अनिल जांगिड़
बिजयनगर । स्मार्ट हलचल।राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका बिजयनगर द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अधिशाषी अधिकारी प्रताप सिंह भाटी के निर्देशानुसार एवं कनिष्ठ अभियंता दीपेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में कृषि मंडी परिसर से नगर पालिका तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद नगर क्षेत्र में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं सम्मान का संदेश दिया गया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
अभियान के तहत PHED परिसर स्थित बावड़ी पर श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए बावड़ी की सफाई और जल स्रोत संरक्षण का कार्य किया।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर PHED के सहायक अभियंता राजेश आर्य, स्वास्थ्य निरीक्षक रोहित कुमार, स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर नितिन टेलर, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, हनुमान राम डऊकिया, रूकमणी पुण्डीर, मनोज मीणा, संजना प्रजापति, अरविंद सिंह नरुका, गोविन्द लाल, राजेश कुमार, सोनू, मेवा देवी सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका की अपील: शहर की बावड़ियों में कचरा न फेंकें तथा कचरा केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें। स्वच्छता और जल संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
“स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन”।
