आसींद: खातोला में सरकारी जमीन का अवैध बेचान,स्टांप पेपर पर डील कर पक्के निर्माण की कोशिश

तालाब की पाल से सटे खसरे का स्टंप्स पर 5 लाख रूपये में बेचान का आरोप

दिनेश साहू

आसीन्द (भीलवाडा).स्मार्ट हलचल।उपखंड के राजस्व ग्राम खातोला में सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं की नजर टेढ़ी हो गई है। गांव की बेशकीमती सरकारी जमीन पर स्टांप पेपर पर 5 लाख रुपये की बेचने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, सरकारी जमीन खरीद के पश्चात अवैध निर्माण करने का प्रयास भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर आसींद राजस्व प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है और कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, खातोला गांव के खसरा नंबर 212 व 214 की सरकारी जमीन पर कुछ गांव के ही लोगों द्वारा कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रकम पर बेची गई है। इस सौदे को स्टाम्प पेपर के माध्यम से किया गया। राजस्व रिकार्ड में सरकारी जमीन की निजी व्यक्तिगत बेचान की चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस सरकारी खसरे से ही गांव के मुख्य तालाब में पानी की आवक रहती हैं तथा इस सरकारी आराजी पर अवैध रूप से पक्का निर्माण करने के कारण तालाब फूटने के आशंका का बनी रहेगी l

स्टांप पेपर पर अवैध खरीद फरोख्त स्टाम्प में आसपास के पड़ोस को भी दिखाया गया है जिसमें एक दिशा में तालाब की पाल, अन्य दिशाओं में अवैध कब्जे धारकों का नाम भी दर्शाया गया है