ब्यावर में आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, करीब 20 लाख का हिसाब बरामद; एक गिरफ्तार

लैपटॉप, LED और 4 मोबाइल के साथ दुर्गेश साहू गिरफ्तार

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।जिला पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल के फाइनल मैच पर चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने पारस कॉलोनी में छापेमारी कर करीब 19,63,068 रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब पकड़ा है। मौके से एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।

RCB vs GT फाइनल मैच पर लग रहा था दांव
यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) रतन सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया और वृत्ताधिकारी राजेश कसाना के सुपरविजन में की गई। 31 मई की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पारस कॉलोनी स्थित एक मकान में आईपीएल के फाइनल मैच (RCB बनाम GT) पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है।

इस पर ब्यावरसिटी थानाधिकारी आशुतोष पाण्डे और डीएसटी प्रभारी विजयसिंह मीणा की संयुक्त टीम ने तुरंत घेराबंदी कर मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से सट्टा चला रहे आरोपी दुर्गेश साहू (उम्र 31 वर्ष) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ये उपकरण हुए बरामद
पुलिस ने मौके से सट्टेबाजी में इस्तेमाल हो रहे निम्नलिखित उपकरण जब्त किए हैं:
01 लेपटॉप (Lenovo) मय चार्जर व पेनड्राइव,01 एलईडी टीवी (43 इंच),04 मोबाइल फोन और दो चार्जर,01 की-बोर्ड (Dell) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान

थाने में मामला दर्ज: ब्यावरसिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस सट्टा नेटवर्क के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम:
इस बड़ी सफलता में ब्यावरसिटी थानाधिकारी आशुतोष पाण्डे, डीएसटी प्रभारी विजयसिंह मीणा, सउनि रामजस, हेड कांस्टेबल भवानी, भगवान, और कांस्टेबल सोभाग, सुरेन्द्र व मनुपालसिंह की मुख्य भूमिका रही।