बी एम राठौर
स्मार्ट हलचल।सांगोद कोटा रोड स्थित इदगाह ग्राउंड में आयोजित सांगोद इलेवन द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार समापन हुआ। इलेवन क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर वह उपाध्यक्ष तारिफ पठान ने बताया कि 10 दिनों से ईदगाह मैदान में चल रही इलेवन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सुकेत वह पिड़ावा के बीच खेला गया टॉस जीतकर सुकेत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर। में 113 रन बनाए उसके जवाब में पिड़ावा 85 रन ही बना पाई यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ,जिसमें सुकेत टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम विजेता ट्रॉफी वह 51000 रुपए अपने नाम किए प्रथम पुरस्कार राशि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा के द्वारा दिए गए
एव दितीय ट्रॉफी वह 25000 रुपये पिड़ावा टीम ने जीती द्वितीय पुरस्कार राशि मुज़फ़्फ़िर ठेकेदार के द्वारा दी गई मेन ऑफ़ द सिरीच खालीद पीडावा को दिया गया मैन ऑफ़ द मैच दीपक शेरावत को दिया गया बेस्ट फील्डर लक्की पिडावा रहे मैच के दौरान खिलाड़ियों के जोश,जज़्बे और खेल प्रतिभा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को अपनी सीटों से बांधे रखा समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनाब डॉ. आज़म बेग साहब (संस्थापक एवं निदेशक, जेएलएन एजुकेशन ग्रुप) रहे। अध्यक्षता जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद ने की विशिष्ट अतिथि मुजफ्फिर ठेकेदार शकील मिर्ज़ा डॉक्टर अशरफ बैग आसिफ़ मिर्ज़ा अफसार प्रधान भूनेश शर्मा रईस भाई कनवास बृजमोहन राठौर बाबू कदीर शाकिब खान रहे जिनका मोहम्मद इमरान मोहम्मद अजहर नदीम मिर्ज़ा तारिफ़ पठान सईद अनवर जीशान ठेकेदार तंसिफ मिर्ज़ा नौशाद मिर्ज़ा टिल्लू ने साफी भेंट कर वह फूल मालाए पहनाकर स्वागत व सम्मान किया कार्यक्रम में सांगोद नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, खेल प्रेमी एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे फाइनल मैच की एम्पायरिंग शोएब मिर्जा व शहजाद खान ने की वह कॉमेंट्री रब्बानी खान बासखेड़ा ने की अपने संबोधन में डॉ. आज़म बेग ने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान रॉयल्स में युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में प्रदेश का नाम रोशन किया है, उसी प्रकार सांगोद की प्रतिभाओं में भी असीम संभावनाएं हैं उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सांगोद की धरती से भी कोई खिलाड़ी आईपीएल जैसे बड़े मंच पर पहुंचकर हाड़ौती का नाम गौरवान्वित करेगा। असरार अहमद ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन,नेतृत्व और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा विद्यालय है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सांगोद इलेवन टीम की सराहना करते हुए उपस्थित अतिथियों ने आयोजकों को बधाई दी। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और सम्मान पुरस्कार प्रदान किए गए पूरे आयोजन में खेल भावना,भाईचारा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इसे क्षेत्र की यादगार क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल कर दिया।
