केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलचल।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीणा के निर्देशानुसार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं के विरोध में केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कमेटी उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र धाकड़ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी उनियारा को सौंपा गया। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, आमजन को राहत प्रदान करने, क्षेत्र में पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के कारण आम जनता, किसान, युवा और छात्र वर्ग गंभीर परेशानियों का सामना कर रहा है। इस अवसर पर राधेश्याम मेरोठा, बीरबल मीणा, धर्मराज चतरपुरा, फोरूलाल सीआर, यशकरण सैनी, चेतन पटवा, गुलाबचंद मीणा, नरेश गुर्जर, जगदीश बैरवा, हरीश मीणा, हनुमान मीणा, आशाराम, मोहन पागड़ी, महेंद्र मीणा, इमरान, अमान खान, तस्लीम खान, श्रीराम गोयल, अनिस खान, हमीद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।