स्मार्ट हलचल।सांगोद, 2 जून क्षेत्र की दो अत्यंत गंभीर और जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के द्वारा नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन उपखंड कार्यालय सांगोद में माननीय तहसीलदार जी को सौंपा गया। ज्ञापन में बिजली विभाग द्वारा बिना बिजली उपभोक्ता की सहमति लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर तुरंत रोक लगाने और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बेघर हुए मारूभाट मारवाड़ा समाज के गरीब परिवारों को पुनः बसाने की पुरजोर मांग की गई है।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सुवालका, ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, जिला कांग्रेस सचिव अफसार प्रधान, नगर कांग्रेस प्रभारी जगदीश नागर, किराड़ समाज अध्यक्ष सत्यनारायण मेहता, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष सलीम अंसारी ने बताया कि सांगोद में इन दिनों बिजली विभाग द्वारा आम जनता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि लोगों के घरों में पहले से ही सही स्थिति में मीटर काम कर रहे हैं। स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल आने और बार-बार रिचार्ज कराने की बाध्यता का सामना करना पड़ सकता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग बेहद परेशान है। कई जगहों पर तकनीकी खामियों के कारण हजारों-लाखों के भारी-भरकम बिल आ रहे हैं। पूर्व में सरकार द्वारा यह स्पष्ट व्यवस्था दी गई थी कि उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जा सकते, इसके बावजूद प्रशासन नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।
ज्ञापन में दूसरी बड़ी समस्या उठाते हुए कहा गया कि उपखंड कार्यालय सांगोद के पास अंता रोड पर पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से शांतिपूर्वक रह रहे मारूभाट मारवाड़ा समाज के आशियानों को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ध्वस्त कर दिया है। इस अमानवीय कार्रवाई के कारण इस तपती भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन विस्थापित परिवारों को शीघ्र वैकल्पिक भूखंड आवंटित किए जाएं और प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य पुनर्वास योजनाओं के तहत मकान बनाकर दिए जाएं। और जब तक उनके लिए आवास की व्यवस्था नहीं हो तब तक उनके लिए वैकल्पिक आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इस बस्ती में लगभग 60 परिवार निवास करते थे जबकि 36 परिवारों को ही पट्टे उपलब्ध करवाने की कवायद चल रही है शेष परिवारों को पट्टे नहीं मिलने पर उनका क्या होगा वह कहां जाएंगे इसका भी प्रशासन को जवाब देना चाहिए। और जिस स्थान पर इनको रहने के लिए पट्टे दिए जा रहे हैं वहां पर विद्युत और जल की व्यवस्था भी की जाए।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इन दोनों संवेदनशील मामलों पर तुरंत और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो जनहित में नगर कांग्रेस कमेटी आम जनता के साथ मिलकर एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान पूर्व सरपंच शिवराम मेहता, नगर संगठन महासचिव निरंजन जैन, नगर महासचिव गजेंद्र सिंह, युवा नेता सिद्धार्थ सुवालका, नगर उपाध्यक्ष शहजाद खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजमल किराड़, पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम, पार्षद दिलीप सेन, पार्षद कन्हैया लाल मीणा, मनोज तिवारी, पूर्व पार्षद बृजमोहन रेगर, पूर्व पार्षद रघुवीर मीणा, धनराज मीणा फौजी, शौकत अंसारी, मोहम्मद सलीम, धनराज मीणा, सिद्धार्थ मीणा, उरफान अंसारी, नगर उपाध्यक्ष शकील अहमद, नगर महासचिव दिनेश सोनी, नगर प्रवक्ता शकील बैग, अल्पसंख्यक जिला प्रवक्ता मुसव्विर खान, छात्र नेता भोजराज गुर्जर, नगर सचिव इकबाल सिंगीवाला, युसूफ अली, नगर सचिव रफीक ठेकेदार, नगर सचिव सुरेंद्र बागड़ी, वसीम जलाल, रोहित शर्मा, सोनू गौतम, भवानी शंकर रेगर, रायशाय मीणा, दिनेश मीणा, देवलाल कुशवाहा, एफाज हुसैन, जाकिर हुसैन टिल्लू, योगेश शर्मा, इलियास अंसारी, कदीर पठान, रफीक नियारगीर, अमजद अंसारी, शफीक अंसारी, अजहर अंसारी, ताहिर अंसारी, मंजूर भाई मिस्त्री, विक्की रेगर, राधेश्याम नायक महेंद्र गुर्जर, कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रभावित परिवारों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
