श्री चंवरा के हनुमान जी मंदिर का खुला दानपात्र, 1 लाख 57 हजार 320 रुपये की राशि निकली

रमेश चंद्र डाड

आकोला, 2 जून। स्मार्ट हलचल।मेवाड़ का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चंवरा का हनुमान जी के मंगलवार के शुभ अवसर पर दोपहर 1:00 बजे महा आरती के तत्पश्चात दानपात्र खोला गया। दानपात्र से कुल 1 लाख 57 हजार 320 रूपये की राशि प्राप्त हुई है।

पारदर्शिता के साथ हुई नोटों की गिनती:

हनुमान जी महाराज की महाआरती के बाद मंदिर निर्माण कमेटी के पदाधिकारियों की देखरेख में दानपात्र की राशि को बाहर निकाला गया और उपस्थित भक्तों के समक्ष इसकी गिनती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई 1,57,320 रुपये की संचित राशि का आधिकारिक आंकड़ा सामने आया।

इस अवसर पर चंवरा का हनुमान जी के मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष बालूराम अहीर, उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुरेश बसेर और सचिव मदन सुथार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही कालू सिंह चौहान, घनश्याम राठी, दिनेश पोरवाल, सत्यनारायण काबरा, मोहन सिंह, ओम प्रकाश पोरवाल, जगदीश चंद्र पोरवाल, नारायण गुर्जर, कालू जायसवाल, नेत्रपाल सिंह राठौड़, दीपक पोरवाल, केशव पोरवाल, लक्ष्मण सिंह, तारा शंकर जायसवाल, बालूलाल शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और धर्मप्रेमी जनता उपस्थित थी।