जीव दया की मिसाल: विहिप मातृशक्ति ने गौ-माता को खिलाया दलिया, पक्षियों के लिए बांधे 71 परिंडे

भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बनी विहिप मातृशक्ति, मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति की बहनों द्वारा सामाजिक व धार्मिक सरोकार निभाते हुए मंगलवार को विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस दौरान जीव दया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।मातृशक्ति की अंजू शर्मा ने बताया कि सेवा कार्यों की शुरुआत आज प्रातः काल आशापुरा माता धाम स्थित गौशाला से हुई, जहाँ सभी बहनों ने मिलकर गौ-माता को हरा चारा और दलिया खिलाया। इसके पश्चात, इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को शीतल जल सुलभ हो सके, इस पुनीत भाव से 71 परिंडों का वितरण व स्थापना की गई।

श्रमदान कर की सफाई, हथकरघा केंद्र का किया अवलोकन
धार्मिक चेतना के तहत सभी बहनों ने माँ आशापुरा मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इसके बाद बहनों ने मंदिर परिसर में संचालित हथकरघा केंद्र का अवलोकन किया। वहां बन रही साड़ियों और अन्य कपड़ों की बुनाई व फिनिशिंग देखकर बहनों ने स्थानीय कारीगरों के हुनर की जमकर प्रशंसा की।

इस सेवा कार्य में अंजू शर्मा, अर्चना लोहिया, पदमा सोनी, रेणुका जेथलिया, माधुरी गुप्ता, सीमा शर्मा, पुष्पा धुत, मंजू भूतड़ा, निशा नागौरा, सुनीता साहू, उर्मिला भाटी, गीता नवाल, मीना जिंदल, रूपी देवी, प्रीति बंसल, पूजा चौहान सहित संगठन की अनेक बहनें मौजूद रहीं। मातृशक्ति ने संकल्प लिया कि आगामी दिनों में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।