प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग़लत आर्थिक और विदेश नीति की वजह से देश में आर्थिक मंदी पैदा हुई है

राहुल गांधी
स्मार्ट हलचल।पुष्कर में आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षो के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन राहुल गांधी ने लिया भाग, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप से कोटा की राजनीतिक स्थिति पर किया संवाद, जिलाध्यक्षों को दिए संगठन मजबूत करने के टिप्स

कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर विचारधारा को जन जन तक पहुचायेंगे भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को करेंगे उजागर-भानुप्रताप

अजमेर : पुष्कर में आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत पुष्कर में चल रहे दस दिवसीय जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सोमबार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाग लिया और शिविर को संबोधित कर संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण विचार साझा किए। राहुल गांधी ने बताया कि देश में आर्थिक मंदी का दौर है इसका कारण बेरोजगार, महंगाई ग़रीबी बड रही है, अमरीका के दबाव में भारत सरकार और प्रधानमंत्री महँगा तेल अमेरिका से ख़रीद रहे है और ईरान और रूस के तेल की क़ीमत कम है ! महंगा तेल खरीदने से ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया जिससे महंगाई बढ़ी है!
इस अवसर पर कोटा देहात अध्यक्ष भानु प्रताप से राहुल गांधी ने वार्ता कर संवाद कर कोटा जिले की जानकारी ली। राहुल गांधी ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति हालातो को लेकर विस्तृत संवाद किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने व जनता के मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने के महत्वपूर्ण सुझाव देकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भानुप्रताप ने बताया कि 10 दिवसीय शिविर में संगठन निर्माण, जनसंवाद और बूथ प्रबंधन को लेकर बहुत कुछ सीखने को मिला। राहुल गांधी का मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का काम करता है।
सोमवार को अंतिम दिन शिविर में भानुप्रताप ने राहुल गांधी को संवाद के माध्यम से स्पष्ट किया कि संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है हम कोटा में हर बूथ, हर वार्ड तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाएंगे और जनता की लड़ाई लड़ेंगे।
राहुल गांधी ने राजस्थान में आने वाले निकाय एवं पंचायत चुनावों पर विशेष जोर देते हुए जिलाध्यक्षों को चुनाव लड़ने की रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और प्रत्याशी चयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए । गांधी ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव कांग्रेस के लिए संगठन की परीक्षा है। हर वार्ड, हर पंचायत में जनता से सीधा संवाद कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है।

राहुल गांधी जी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज है और हमें मिलकर संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा, “संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। हमें बूथ स्तर तक मजबूत बनना है, जनसंपर्क बढ़ाना है और जनता के मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाना है। आइए, हम मिलकर राजस्थान और देश के भविष्य के लिए काम करें। संगठन सशक्त बनेगा, तो कांग्रेस मजबूत बनेगी। हमें हर बूथ, हर वार्ड तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचानी है।