अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की युवा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीरसिंह चौहान ने विजयसिंह पंवार (गुलाबपुरा) को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला एवं प्रदेश महामंत्री मूलसिंह गहलोत के निर्देशानुसार की गई।
पंवार की नियुक्ति पर गुलाबपुरा सहित भीलवाड़ा जिले के समाज बंधुओं में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाइयां मिल रही हैं। पंवार लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने संगठन के प्रति आभार जताते हुए समाज हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
