किसानों की मेहनत रंग लाई: पलाई में अब डबल शिफ्ट में मिलेगा बीसलपुर का पानी

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल|नगर फोर्ट पलाई कस्बे में पानी की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ की पहल सफल रही। उनियारा के पूर्व तहसील अध्यक्ष रामकिशन धाकड़ के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष मदन कुमावत व ग्रामीणों ने कई बार धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर, एसडीएम और बीसलपुर विभाग को ज्ञापन सौंपे थे। इसके बाद बीसलपुर परियोजना AEN धर्मराज मीणा ने उनियारा कार्यालय में किसान संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता की और समस्या के तुरंत निस्तारण का आश्वासन दिया।
पलाई कस्बे में अब रोजाना डबल शिफ्ट में पानी की टंकी भरकर सप्लाई होगी ,मोहल्लों में जोन बनाकर जल वितरण किया जाएगा ,तेजाजी के रास्ते पर नई वॉल्व/प्लेट लगेगी, जिससे पूरे क्षेत्र को शुद्ध पानी मिलेगा AEN धर्मराज मीणा ने ग्रामीणों से अपील की कि नलों पर अवैध बूस्टर न लगाएं, टोटी लगाकर रखें और पानी व्यर्थ न बहाएं। उल्लंघन पर कनेक्शन काटने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। किसान संघ ने कस्बे की आबादी के हिसाब से एक बड़े उच्च जलाशय टैंक निर्माण की मांग भी रखी, ताकि पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सके। वार्ता में मदन कुमावत, रामकिशन धाकड़, नंदकिशोर जांगिड़, महेंद्र कुमार धाकड़, रामनिवास धाकड़, सोजी लाल धाकड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।