राजकीय कॉलेज की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नोडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सूरौठ।स्मार्ट हलचल।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष जतिन जोरवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय सूरौठ के नोडल अधिकारी डॉ अनिल अग्रवाल को छात्रों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलेज की दश प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया गया है। इसमें मुख्य रूप से पानी-बिजली की किल्लत दूर करने, अंग्रेजी के शिक्षक की नियुक्ति करने, सभी विषयों की कक्षाएं नियमित चलाने, लाइब्रेरी, खेल मैदान, सीसीटीवी कैमरे, मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड और आईडी कार्ड जांच व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।