अजीम खान चिनायटा
हिंडौन/स्मार्ट हलचल,विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद रफीक व उनकी टीम ने छायादार व फलदार पेड़ लगाए। मोहम्मद रफीक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए तो पर्यावरण को हरा भरा रखा जा सकता है। जिससे हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिल सकेगी। इस मौके पर उनके साथ मुस्लिम महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा, जिला मीडिया प्रभारी करौली हनीस शेख कुतकपुर,मोहम्मद असलम,अमन खान,डॉ. रईस,आदि मौजूद थे।
