अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्यावर शहर में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से हरी-भरी धरती का संदेश दिया, तो कहीं विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।
JSG Sunshine संगिनी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रोपे पौधे
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे कम्पनी गार्डन में JSG Sunshine संगिनी द्वारा की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रीन किट’ का वितरण किया गया, जिसमें कपड़े का बैग, एक पौधा और “सेव वॉटर” का संदेश शामिल था। इसके साथ ही मूक पक्षियों के लिए परिंडे भी वितरित किए गए।
इसके बाद संस्था के सदस्यों ने हरित (ग्रीन) ड्रेस कोड में तिजाड़ी गौशाला (मसूदा रोड) पहुंचकर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण किया।
संस्था पदाधिकारियों के संदेश:
फाउंडर प्रेसिडेंट प्रीति डेडिया ने कहा कि प्लास्टिक का कम उपयोग और जल संरक्षण जैसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
अध्यक्ष सुमिता बाबेल ने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
सचिव ईशा कोठारी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
इस अवसर पर आकाशा बूरड़, शोभना मेहता, खुशी बाबेल, विनिता बूरड़, रुपाली डांगी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बच्चों में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
कक्षा 6 से 8 वर्ग: सार्थक बुर्ड (प्रथम), आध्या जैन (द्वितीय) एवं आयुषी जैन (तृतीय)।
कक्षा 9 से 12 वर्ग: दिशिता डांगी (प्रथम), सिद्धार्थ नाहटा (द्वितीय) एवं श्रेया जैन (तृतीय)।
इसके अलावा सिद्धांत बुर्ड और इशिका नाहटा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रस्तुति दी।
श्री जीव दया सेवा संस्था ने मुक्तिधाम परिसर को बनाया हरित
पर्यावरण दिवस के इसी क्रम में श्री जीव दया सेवा संस्था, जिला ट्रैफिक पुलिस, ई-रिक्शा यूनियन ब्यावर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मुक्तिधाम परिसर में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए।
अतिथियों व वक्ताओं के विचार:
संस्था सचिव कपिल सेन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है।
ट्रैफिक पुलिस हवलदार मंगल चंद ने वृक्षों को मानव जीवन का आधार बताते हुए स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
संस्था कोषाध्यक्ष डीके जैन ने संदेश दिया कि एक वृक्ष लगाना हजारों पक्षियों और जीवों के जीवन की रक्षा करने के समान है।
इन्होंने निभाई भागीदारी:
इस पुनीत कार्य में योगेश शर्मा, राजेंद्र जैन, नारायण सिंह गणेशपुरा, विष्णु पारीक, कैलाश शेखावत, महावीर शर्मा, भरत सिंह, ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष दीपक अटवाल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संजय सिंह गहलोत सहित ई-रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने श्रमदान कर पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
