हरसौर
स्मार्ट हलचल।वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम मोड़ीकलां की बाल वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरपंच पार्वती देवी मातवा एवं ग्राम विकास अधिकारी स्नेह कंवर शेखावत की अगुवाई में ग्रामीणों ने पौधारोपण कर सार संभाल की जिम्मेदारी ली। इस दौरान समाजसेवी भरत सिंह खुंडियास, एलडीसी, पुनाराम, पप्पुराम, रामजीराम, हेमलता गौड़, सुनीता, सुनील प्रजापत, ओमप्रकाश लेगा, सुरेश खाती, वीरपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
