शिव जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान, जोगणियां माताजी द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ एवं स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव (पाटोत्सव) के अंतर्गत 9 जून 2026, मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे विशेष रात्रि जागरण एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय भजन गायक श्री गोकुल जी शर्मा ( डोराई ) एवं उनके सहयोगी कलाकार मातरानी के दरबार में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया जाएगा।
श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि इस पावन अवसर पर क्षेत्र के विशेष संत महात्माजन,दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुजन, गणमान्य नागरिक, विद्वानजन, जनप्रतिनिधियो, की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। संस्थान ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
