ब्यावर जिला पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ा प्रहार, अलग-अलग जगहों से दो गिरफ्तार
अनिल कुमार
बिजयनगर (ब्यावर)।स्मार्ट हलचल।जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (IPS) के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया (RPS) व वृताधिकारी (मसूदा) श्री जयसिंह (RPS) के निकटतम सुपरविजन में बिजयनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी करण सिंह (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर स्मैक और गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामला 1: चौसला शिखरानी रोड पर 7 पुड़िया स्मैक के साथ मोहम्मद हुसैन गिरफ्तार
थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा चौसला शिखरानी रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर छिपने और भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे रोका और पूछताछ की।
आरोपी की पहचान: मोहम्मद हुसैन पुत्र शकूर खां (उम्र 58 वर्ष), निवासी मस्जिद के पास, राजनगर, बिजयनगर।
बरामदगी: आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक की थैली से स्मैक की 7 पुड़ियां बरामद की गईं। इलेक्ट्रीक कांटे से तोल करने पर कुल शुद्ध स्मैक का वजन 0.53 ग्राम पाया गया।
कार्रवाई: आरोपी के पास स्मैक परिवहन का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 218/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीम सदस्य: कार्रवाई में थानाधिकारी करण सिंह, कांस्टेबल नीरज शर्मा, कांस्टेबल मोहित सिंह और चालक कांस्टेबल राधेलाल शामिल रहे।
मामला 2: रीको रोड डंपिंग यार्ड के पास 1.800 किलोग्राम गांजे के साथ सद्दाम हुसैन गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने इंदिरा कॉलोनी के पास रीको रोड डंपिंग यार्ड के समीप एक अन्य तस्कर को दबोचा। पुलिस को देखकर आरोपी हाथ में हरे रंग की थैली लेकर भागने का प्रयास कर रहा था।
आरोपी की पहचान: सद्दाम हुसैन पुत्र चांद मोहम्मद (उम्र 32 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी, बिजयनगर।
बरामदगी: आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद हरे रंग की प्लास्टिक थैली से 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
कार्रवाई: अवैध रूप से गांजा परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 216/2026 दर्ज किया गया है।
टीम सदस्य: इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी करण सिंह, हेड कांस्टेबल भवानीपाल सिंह, कांस्टेबल नीरज शर्मा, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल विजय सिंह और चालक कांस्टेबल राधेलाल शामिल थे।
पुलिस का बयान: बिजयनगर थाना पुलिस के अनुसार दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान (जांच) जारी है।
