मंगरोप@मुकेश खटीक।झोपड़ियां गांव में ग्रामीणों की आस्था और एकजुटता का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है।करीब 200 परिवारों की आबादी वाले गांव में केवल जनसहयोग से लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से भगवान श्री चारभुजा नाथ का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है। मंदिर के लिए प्रत्येक परिवार हर दो माह में 5 हजार रुपए का सहयोग दे रहा है।ग्रामीण दिनेश सिंह हाड़ा ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से ग्रामीण नियमित आर्थिक सहयोग कर रहे हैं,जिससे अब तक करीब 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर को 31×55 फीट क्षेत्रफल में पारंपरिक स्थापत्य शैली के अनुरूप बनाया जा रहा है। निर्माण में धौलपुर के विशेष पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण होने में अभी लगभग एक वर्ष का समय लगेगा।गांव के लोग तन,मन और धन से सहयोग कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर आस्था के साथ-साथ गांव की एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनेगा।इस अवसर पर पुजारी गोकुलदास वैष्णव,स्वरूप सिंह चौहान,करणसिंह हाड़ा,संकेत देवासी,मनोहर सिंह रावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
