शिक्षकों की बकाया कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से की वार्ता
चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला शाखा चित्तौड़गढ़ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय(माध्यमिक शिक्षा) और जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारंभिक शिक्षा) चित्तौड़गढ़ राजेंद्र कुमार शर्मा को ज्ञापन दिया।साथ ही संगठन ने माध्यमिक शिक्षा से संबंधित विषयों के लिए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चित्तौड़गढ़ चंद्रशेखर त्रिपाठी और डॉ जितेंद्र कुमार दशोरा से वार्ता कर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग की।
जिला सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि संगठन ने एसओजी जांच से प्रभावित शारीरिक शिक्षकों और दिव्यांग श्रेणी के शिक्षकों का स्थायीकरण शीघ्र कराने,लंबित एसीपी एमएसीपी प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने और नोशनल लाभ प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाने की मांग की।
इस पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने बिंदु अनुसार चर्चा करते हुए समस्त समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर संगठन प्रतिनिधि मंडल में संगठन के जिला सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,खंड भदेसर अध्यक्ष दिनमान वशिष्ठ,खंड चित्तौड़गढ़ के सभाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राणावत,अध्यक्ष कालू लाल रायका समेत पदाधिकारी उपस्थित रहे।
