भीलवाड़ा
स्मार्ट हलचल।हनुमान सेवा समिति, पटेल नगर सेक्टर-4 भीलवाड़ा द्वारा आयोजित रामभक्त हनुमान कथा के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा एवं तुलसी दल शोभायात्रा का आयोजन महिर ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रातःकाल निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान श्रीराम एवं वीर हनुमान के जयघोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं द्वारा हाथों में तुलसी दल एवं धर्म ध्वज लेकर भक्ति भाव से यात्रा में भाग लिया गया।
यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय भजनों, जयकारों एवं धार्मिक नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।पर्यावरण दिवस तुलसी लगाने का आग्रह किया पंडित विट्ठल शरण शास्त्री जी ने कहा की प्रत्येक हिन्दू घर मे तुलसी का पौधा होना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा रामभक्त हनुमान कथा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसका उद्देश्य धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के प्रति जनजागरण करना है। यात्रा में सभी समाजों एवं वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे सामाजिक समरसता एवं धार्मिक एकता का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।
