एजाज़ अहमद उस्मानी
स्मार्ट हलचल।नागौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में नागौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है तथा 7 अलग-अलग प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले में 7 अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा की गई, जिनमें डीएसटी टीम, थाना सदर नागौर, थाना कोतवाली नागौर सहित अन्य पुलिस इकाइयों के कार्मिक शामिल रहे। अभियान का नेतृत्व वृताधिकारी जतिन जैन ने किया।
*भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त*
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 2688 पव्वे अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब, 284 बीयर बोतलें तथा 97 बीयर कैन जब्त किए। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर की गई।
*टीमों का गठन*
इस विशेष अभियान के लिए गठित टीमों में शिवकुमार (थाना सदर नागौर), ओमप्रकाश (थाना सदर नागौर), रामकुमार (थाना सदर नागौर), पुरखाराम (AHTU), विक्रम सिंह (थाना कोतवाली नागौर), गजेन्द्र सिंह (कोतवाली नागौर) एवं जगदीश कूड़ी सहित अन्य पुलिस कार्मिक शामिल रहे।
*आरोपियों पर कार्रवाई*
पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई, जिनमें विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग ब्रांड की देशी व अंग्रेजी शराब, बीयर बोतलें एवं कैन शामिल हैं। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
*पुलिस की सख्त चेतावनी*
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस की सात अलग-अलग टीमों ने समन्वित रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है।
