🔴 भीलवाड़ा में ‘मजहबी सिंडिकेट’ और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला
भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल।
स्मार्ट हलचल।वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में रूह कंपा देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मजहबी कट्टरता और महिलाओं के आर्थिक व शारीरिक शोषण की घिनौनी परतें खोल दी हैं। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक बेबस महिला को नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाने, चाकू की नोक पर अस्मत लूटने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और अंततः जबरन मजहब तब्दील (धर्म परिवर्तन) कराने की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी भूरे खां, उसके मददगार भांजे आदिल और कुछ कट्टरपंथी मुल्ला-मौलवियों के खिलाफ नए ‘राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2025’ समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच का पहिया घुमा दिया है।
नौकरी का झांसा, हाथ में चाकू और अश्लील वीडियो का खौफनाक जाल
स्मार्ट हलचल।पीड़िता द्वारा पुलिस को सौंपी गई लिखित रिपोर्ट के अनुसार, यह खौफनाक दास्तान साल 2023 से शुरू हुई थी। आरोपी भूरे खां ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और एक सुनसान ठिकाने पर बुलाया। वहां पहुंचते ही हैवान भूरे खां ने अपनी असलियत दिखाई और महिला के गले पर धारदार चाकू अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी महिला के साथ दरिंदे ने जबरन दुष्कर्म किया और उसी दौरान उसके बेहद अश्लील फोटो और वीडियो भी कैमरे में कैद कर लिए। इसके बाद शुरू हुआ प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का वो अंतहीन सिलसिला, जिसने महिला की जिंदगी को नर्क बना दिया। आरोपी भूरे खां उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया और उसके परिवार में वायरल करने की धमकी देकर लगातार सालों तक उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करता रहा।
भांजे ने बाहर दिया पहरा, मामा भूरे खां ने फिर लूटी अस्मत
स्मार्ट हलचल।पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके थे कि जनवरी 2026 में आरोपी भूरे खां अपने सगे भांजे आदिल के साथ पीड़िता के पास पहुंचा। वारदात को अंजाम देने के लिए भांजा आदिल कमरे के बाहर मुस्तैदी से पहरा देता रहा और आसपास की निगरानी करता रहा, जबकि अंदर मामा भूरे खां ने महिला की लाचारी का फायदा उठाकर दोबारा उसके साथ दरिंदगी की और उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
करेडा दरगाह में मुल्ला-मौलवियों का सिंडिकेट: ‘मजहब बदलो, वरना अंजाम भुगतो’
स्मार्ट हलचल।इस पूरे मामले में सबसे बड़ा और हैरान करने वाला मोड़ मार्च 2026 में आया। आरोपी भूरे खां ब्लैकमेलिंग के दम पर महिला को जबरन करेडा क्षेत्र में स्थित एक दरगाह पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से ही कुछ कट्टरपंथी मुल्ला-मौलवी जाल बिछाकर बैठे थे। इन सबने मिलकर महिला पर चौतरफा दबाव बनाया कि वह अपना सनातन धर्म छोड़कर ‘इस्लाम’ कबूल करे और मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाए। मना करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की गंभीर धमकियां दी गईं।
सब्र का बांध टूटा, प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज
स्मार्ट हलचल।लंबे समय तक इस भयानक मानसिक तनाव, खौफ और मजहबी दबाव को झेलने के बाद आखिरकार पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया। उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को रोते हुए इस पूरे सिंडिकेट और आपबीती की जानकारी दी। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे तुरंत पीड़िता को लेकर प्रतापनगर थाने पहुंचे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता और धर्म परिवर्तन के एंगल को देखते हुए मुख्य आरोपी भूरे खां, आदिल और दरगाह के अज्ञात मुल्ला-मौलवियों के खिलाफ दुष्कर्म, आर्थिक धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2025 की कड़ी धाराओं के तहत मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।
सबसे तेज और निष्पक्ष खबरों के लिए पढ़ते रहें ‘स्मार्ट हलचल’ डिजिटल न्यूज नेटवर्क।
