सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर सोपुरा चौराहे पर गुरुवार रात्रि को जोगणियां माता के दर्शन करने जा रहा अजमेर जिले का युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिनको एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, वही सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । चौकी प्रभारी प्यार चंद खटीक ने बताया कि प्रार्थी घायल युवक ओमप्रकाश पिता देवकरण गुर्जर निवासी माकड़वाली, थाना कृष्णगंज, अजमेर ने मामला दर्ज करवाया की वह अपने दोस्तों के साथ बोलेरो गाड़ी में बैठकर जोगणिया माता के दर्शन करने जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में श्रीनगर के पास दुसरे गाड़ी में सवार दोस्तों ने ओमप्रकाश को अपनी गाड़ी में बैठाकर जोगणियां माता के दर्शन करने निकले, जहां रास्तें में पार्टी भी की । इसी दौरान सवाईपुर से आगे हाईवे पर सोपुरा चौराहे पर बोरखेड़ा रोड़ पर बोलेरो में सवार राहुल पिता सरदार गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी पाटन, थाना बादर सिंदरी, अजमेर, राकेश पिता हीरालाल जाट उम्र 21वर्ष निवासी तिलोनिया, थाना बादर सिदरी, अजमेर व देवेंद्र पिता सुखराम गुर्जर उम्र 26 वर्ष निवासी बडगांव, थाना किशनगढ़, अजमेर ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट करते हुए हाथ-पैर तोड़ दिए, घायल अवस्था में पटक कर फरार हो गए, सुचना पर सवाईपुर से पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से ओम प्रकाश को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां गंभीर हालत होने पर जिले के निजी चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां ओमप्रकाश का उपचार जारी है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।।