कोटा :स्मार्ट हलचल।सीमल्या कस्बा सांगोद विधानसभा का दुसरा बड़ा कस्बा होने के बाद भी यहां के लोग मुलभुत सुविधाओं के अभाव में जुझ रहे है, सीमल्या कस्बै में गत दिनों नालों की सफाई के नाम पर दुकानो व मकानों का अतिक्रमण तोड़ा गया, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी कस्बैवासियो को सुविधाएं देना भुल गये है। कस्बै में अघोषित बिजली कटौती, रोड लाईट नहीं होने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टरो कि कमी, विधुत विभाग का अईएन आफिस नहीं होने, किसी भी संकाय का महाविधालय नहीं होने, पंचायत समिति की कमी, मुख्य बाजार में सुविधाघर नहीं होने, आरओ फिल्टर प्लांट नहीं होने, मृत मवेशियों व कचरा निस्तारण की स्थाई जगह नहीं होने, आंगनबाड़ी भवन नहीं होने जैसी कही मुलभुत सुविधाओं का अभाव है। अतिक्रमण के दौरान कस्बै के मुख्य बाजार में बने नालों के उपर रखी पट्टियों को तोड़ें हुए 25 दिन हो गये है जिससे कही दुकानदारो की दुकाने पिछले कही दिनों से बंद है कहीं दुकानों में जानू का रास्ता नहीं बचा है। लेकिन अभी तक भी नालों की सफाई नहीं की गयी है। मुख्य बाजार में दुकानों व मकानों के सामने बने नालो की सफाई नहीं करने से दुकानदारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खुले नालो में भरी गंदगी सड़ांध मार रही है। वहीं खुले नालों में गिरने का डर सता रहा है। कुछ दिन पुर्व एक व्यापारी खुले नाले में गीर गया जिससे उसके शरीर पर चोटे आयी हे। वहीं जल संसाधन विभाग द्वारा कस्बै में नाला निर्माण का काम किया जा रहा है लेकिन अतिक्रमण टुटे हुए एक माह होने को है लेकिन अभी तक भी 25 मीटर नाला भी नहीं बना पाये है। वहीं मुख्य सड़क के दुसरी ओर बनी नाली मलबे से अटी पड़ी है जिसके कारण मुख्य बाजार की सड़क पर किचड़ फैला रहता है। जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है वहीं ग्रामीणो का कहना है कि नाला निर्माण कंपनी द्वारा नाला निर्माण कार्य में भेदभाव किया जा रहा है, वहीं नाला निर्माण के दौरान खोदी गयी मिट्टी को ग्राम पंचायत द्वारा 200 रूपये ट्राॅली में बेचकर निजी आय तो बढ़ा रही है लेकिन कस्बै कै मुक्तिधाम परिसर में हो रहे गहरे गड्ढे को भरवाना भुल गयी है। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा अब तक मिटटी के दो सो रुपये के दो हजार टाॅकन जारी किये गये है जिनसे लगभग 4 लाख रुपए की निजी आय बढ़ी है। लेकिन ग्राम पंचायत के खाते में अभी तक एक लाख अस्सी हज़ार रुपए ही जमा करवाये गये है। वहीं कस्बै के पावर हाउस बस्ती के रास्ते पर किचड हो रखा है। सब्जी मंडी परिसर की चार दिवारी टुटी हुई है, मंडी परिसर व मुख्य बाजार में लगा ठंडे पानी का वाटर कुलर खराब हो रखा है, कस्बै में सुविधाघर नहीं है। कस्बै के व्यापारीयो व ग्रामवासियों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो व अधिकारियों से समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही है।
वर्जन
1.योगेंद्र गोतम
ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सीमल्या
मुख्य बाजार की नाली अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान मलबे से भर गयी है सफाई के लिए पिडब्लुडी के अधिकारीयो को बोल रखा है सीमल्या मुक्तिधाम परिसर में हो रहे गहरे गड्ढे में भी जल्द ही मिट्टी डलवाकर भरवाया जाएगा।
2. सिंटू धाकड़ पुर्व अध्यक्ष व्यापार महासंघ सीमल्या कस्बै के लोग आज भी मुलभुत सुविधाओं के अभाव में जुझ रहे है। पिछले एक माह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी मुलभुत सुविधाओं की मांग पर बुधवार को धरने पर बैठने का फैसला लिया है।
3. सतिश शर्मा ग्रामीण :
सीमल्या मुक्तिधाम परिसर में हो रहे गहरे गढ्ढे में मिट्टी डलवाने को लेकर कहीं बार ग्राम पंचायत को अवगत करवा दिया है। लेकिन समस्या जब की तस है मिट्टी डलवाने की मांग को लेकर जल्द ही धरने पर बैठुंगा।