रोपा। स्मार्ट हलचल।यूएमडीएस गोलछा फाउंडेशन द्वारा चैनपुरा माइंस पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसी दौरान|गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संस्थान की ओर से विभिन्न स्थानों पर दाना-पानी के परिंडे बांधे गए और वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण बचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और पक्षियों के लिए नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने का संकल्प लिया।
माइंस मैनेजर शशांक पाटिल ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी मिलना बेहद कठिन हो जाता है। पानी व भोजन के अभाव में कई बेजुबान पक्षी दम तोड़ देते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, गांव, ढाणी, मोहल्ले व सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर पक्षियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए हर कर्मचारी को एक-एक पौधा लगाने की शपथ भी दिलाई।
डिप्टी मैनेजर राघव शर्मा ने कहा कि एक पेड़ लगाकर हम न केवल धरती को हरा-भरा बना सकते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण भी कर सकते हैं। मुकेश पाराशर ने सभी कर्मचारियों को ‘पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, हरियाली बढ़ाएं, जीवन मुस्कुराए’ का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डिप्टी मैनेजर राघव शर्मा, ग्राइंडिंग यूनिट मैनेजर जितेंद्र मालू, शुभम, मुकेश पाराशर, हर्षवर्धन, दिनेश गुर्जर, नरेंद्र नाथ, लेखराज गुर्जर, निलेश कोली, शोम्यारंजन, कैलाश बलाई, मुरलीधर शर्मा, हीरालाल, गजेंद्र मीणा, महावीर धोबी, साहिल, किशन माली सहित कार्मिक एवं स्टाफगण उपस्थित रहे।
