बानसूर। स्मार्ट हलचल।फिट इंडिया मिशन कें तहत रविवार सुबह बानसूर पुलिस थाना परिसर में साइकिल रैली एवं योगाभ्यास का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस अधिकारियों, जवानों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट रहने का संदेश दिया गया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन औंर प्राणायाम किए।थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों, युवाओं और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम, योग और खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. आर.सी. यादव, हवलदार शीशराम यादव, प्रमोद यादव, एएसआई राजकमल, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत, निहाल सिंह, बोदन लाल, अमित, अनिल, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।
