कैथून. स्मार्ट हलचल।कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरजीत शंकर की अध्यक्षता में देवली थाने परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में एसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवम त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान डिप्टी सांगोद नरेंद्र जैन, थानाधिकारी सुनील कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान मण्डल महामंत्री जसवंत गुर्जर बालूहेड़ा ने एपी को क्षेत्र में किसानों के खेत से टुयूबेल की मोटरों की केबल चोरी की समस्या से अवगत कराया एवं क्षेत्र मे चोरों के आतंक से बढ़ रही चोरियों के प्रति रोष प्रकट किया।
क्षेत्र मे चोर गिरोह सक्रिय है जो मोटरसाइकिल व खेतो में केबल चोरी कर रहे है,ऐसी घटनाओं के चलते किसी दिन कोई बड़ी लूटपाट व जनहानि हो सकती है जिसके कारण चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की अति आवश्यक है।
इस दौरान एसपी सुजीत शंकर द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं लोगो को वृक्षारोपण का महत्व समझाया।
ग्रामीणों ने एसपी से क्षेत्र में रात्रि गस्त बढ़ाने व चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की।
जिस पर जनसुनवाई के दौरान कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने मोके पर ही समस्याओ का निस्तारण किया एवं चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए टीम बनाकर चोर गिरोह को पकड़ने की बात कही।
इस मोके पर जयवंत गुर्जर बालुहेड़ा,मंडल अध्यक्ष विजय शंकर सैनी, रामावतार मेघवाल,जुगलकिशोर प्रजापति, हेमराज सुमन, सुनील कुमार,पुलिसकर्मी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
