अघोषित बिजली कटौती पैयजल समस्या ओर सफाई व्यवस्था की समस्या को लेकर मजदूर कांग्रेस का बनेड़ा में प्रदर्शन

बनेड़ा । अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस की और से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती पैयजल समस्या सफाई व्यवस्था के सुचारू नहीं होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर के उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इब्राहिम खा पठान के नेतृत्व में एसडीएम बाबु लाल को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि विगत कई दिनों से ब्लॉक क्षेत्र में व्याप्त बिजली की अघोषित कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या , चम्बल परियोजना से पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं होने , सभी ग्राम पंचायतों में नालीयों कि सफाई , नगरपालिका क्षेत्र में जनता व सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। साथ ही ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में लगातार प्रतिदिन 1 से 2 घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों के घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों कई बार अवगत कराया गया है। मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। तहसील क्षेत्र कि अधिकतर ग्राम पंचायतों में चम्बल परियोजना के अन्तर्गत पीने का पानी भी बराबर नही आरहा है जीससे इस गर्मी में जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही सड़कों पर जलभराव: नाले-नालियों के ब्लॉक (choke) होने से गंदा पानी रास्तों पर बहने लगता है, जिससे पैदल चलने वालों एवं वाहन चलाने वालों को काफी मुश्किल होती है।दुर्गंध और प्रदूषण: सड़ता हुआ कचरा और रुका हुआ पानी आसपास के वातावरण में बदबू फैलाता है।पीने का पानी दूषित होना: अत्यधिक गंदगी के कारण नाली का पानी और पेयजल पाइपलाइनें आपस में मिल सकती हैं, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य का बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।इन पारिस्थितियो में जलजनित कीटाणु बढ़ते हैं जो त्वचा रोग और अन्य संक्रमण फैला सकते हैं। कस्बे में नगरपालिका द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उपखण्ड कार्यालय से घाटी के हनुमानजी रोड तक किए गए निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है, बीच सड़क लाईट के खम्भे को बीना हटााए ही सड़क निर्माण करवा दिया है। जिससे आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अतः इन मामले में उचित हस्तक्षेप करते हुए संबंधित विभागों को अविलंब उचित कार्रवाई के निर्देश प्रदान करें, ताकि आम जनता को इन परेशानी से राहत मिल सके। यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आमजन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान रामजस कुमावत राजेश कुमार शर्मा कल्याण मल जाट विजेन्द्र चौधरी शंकर लाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।