नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन को नया नेतृत्व, मनमोहन प्रदेश अध्यक्ष बने

( महेन्द्र नागौरी)

जयपुर / स्मार्ट हलचल।भीलवाड़ा राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के जयपुर में आयोजित प्रांतीय महाधिवेशन में मनमोहन सिंह शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष एवं रामप्रसाद चौधरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। अधिवेशन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं स्वायत्त शासन मंत्री जाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि रहे।
प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शेखावत ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, शाखा अध्यक्ष विजय लोढ़ा, जिला महामंत्री उमेश पत्रिया, शाखा महामंत्री मंगलेश कुमार, नवीन बोहरा एवं श्रीकांत त्रिपाठी सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।