नही रहे बिगोद के पूर्व सरपंच श्री चांदमल व्यास

(रमेश चंद्र डाड)

अकोला|स्मार्ट हलचल।ग्राम पंचायत बीगोद में लंबे समय तक पंचायत के माध्यम से पंचायत वासियों को की सेवाएं प्रदान करने वाले चांद मल ब्यास का रविवार को देहावसान हो गया।नगरवासी उनके द्वारा मिली सेवाओ को सदैव याद रखेंगे।आज सोमवार को त्रिवेणी संगम स्थित मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें परिवार जन,नागरिक,राजनेतिक पार्टी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अंतिम विदाई दी।
मुखाग्नि पुत्र प्रेम शंकर एवं परमानंद ब्यास ने दी।
विदित रहे चांदमल ब्यास पिता मथुरा लाल ब्यास को बीगोद में ग्रामीणों ने तीन बार सरपंच बनाया। उन्होंने अपने कार्यकाल में अच्छी सेवाएं दी।
प्रथम बार सन् 1978 में सरपंच पद पर निर्वाचित हुए। फिर 1988 एवं 2001 के चुनाव में सरपंच बने।
कुछ समय से ये अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार रात उनका निधन हो गया। ब्यास परिवार पर अचानक ब्रजपात गिर गया।आज मोक्षधाम त्रिवेणी संगम पर पहुंच कर चिरपरिचित,सगे संबंधियों एवं स्थानीय व्यक्तियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।