हमीरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी)
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। थानाधिकारी सुनील कुमार बेड़ा ने बताया की l मामले की गहन जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया lइस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।पोस्टमार्टम जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी की l