भीलवाड़ा। अशोक जाट प्रकरण में पुलिस थाना पुर द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक महोदय, भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि अशोक जाट के साथ हुई घटना के बावजूद पुलिस थाना पुर द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो जनआंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत आटूण के पूर्व सरपंच लादूलाल जाट, ग्राम पंचायत गठीला खेड़ा प्रशासक प्रतिनिधि लक्ष्मण खारोल, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र जाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल गाडरी, धर्मवीर सिंह पुरावत, मोहन जाट, गोपाल जाट, बख्तावर गाडरी, किशन जाट, रतन जाट, हेमराज जाट, लखन जाट, गोपाल वैष्णव, शंकर जाट, मांगीलाल जाट (सुवाणा), राजू सालवी, शंभू कटारिया, बालू जाट, किशन गाडरी, लक्ष्मण जाट (बरडोद), गोपाल जाट, राजू सुथार, विनोद जाट, गणेश जाट (देवली), सत्तू जाट, लक्ष्मण भाम्बी, विशाल सिंह, तेजमल गाडरी, भोना जाट, सुरेश जाट, रामपाल जाट, अनिल जाट, लवकुश जाट, कन्हैयालाल जाट, मांगीलाल खारोल, देवीलाल भील, सांवर जाट सहित कानोली खेड़ा एवं आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
