भीलवाड़ा। राजस्थान पुलिस के द्वारा बाल श्रम मुक्त हेतु चलाए जा रहे उमंग 7 अभियान के तहत टंकी के बालाजी मंदिर क्षेत्र से 4 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाया गया, मुक्त करवाए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किये गये, बाल कल्याण समिति ने बच्चों को आश्रय हेतु एवरेस्ट शेल्टर में रखवाया गया, अभियान के तहत कार्यवाही में मानव तस्करी विरोधी इकाई के ओम प्रकाश सैन उप निरीक्षक, ईश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक, किशन सिंह, कास्टेबल एवं जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज पतिहार के निर्देशानुसार चाइल्ड लाइन 1098 के परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया, सुपरवाइजर आनंद कुमार सुमनारिया, नवाचार संस्थान के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह तोमर एवं रेड एंड रेस्क्यू ऑफिसर भगवत सिंह चारण ने उक्त कार्यवाही करते हुए बच्चों भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाया।
