बनेड़ा में आवारा सांडो का आतंक, आधा दर्जन लोग हुए घायल, बीच बाजार सांडो की गुत्थम गुत्थी से दहशत में आए लोग

प्रशासन को बार बार बताने पर भी समस्या का नहीं हुआ अब तक समाधान

बनेड़ा – उपखण्ड मुख्यालय पर जगह जगह मंडराते आवारा सांड ( नदियों) के आंतक से आमजन को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। सांड द्वारा करीब आधा दर्जन के करीब लोगों को घायल कर चुके हैं। बार बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित नया बस स्टैंड क्षेत्र में मंगलवार को प्रातः दो सांड आपस में भिड गए। करीब पन्द्रह मिनट तक दोनों के आपस गुथम गुथा के मुख्य सड़क पर दोनों तरफ आने जाने वालो कदम रुक गए। एक दो युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को लकडिय़ों की मदद से अलग अलग कर के भगाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तथा इस बसे आदि छोटे वाहन भी रूके रहे। इनके लडने झगडने का ही आंतक नहीं है। इसके अलावा दुपहिया वाहनो के बेग में पडी खाध सामग्री पर नजर चुकते ही मुह मार लेते। इनके आंतक से दुकानदारों के साथ ही फल फ्रुट के थेले वाले सब्जी बैचने वाली महिलाओं भी काफी परेशान हैं। साथ ही राह चलते राहगीरों पर भी हमला करने से नहीं चुक रहे हैं। ये आवारा सांड। सोमवार तड़के आपस में भिड रहे दोनों सांडो मे से एक साड ऐसा भी है। जो कि करीब आधा दर्जन के करीब लोगों को घायल कर चुका है। वही माताजी का खेडा क्षेत्र में भी एक एक काले सांड ने आंतक मचा रखा है। मगर फिर भी नाही तो नगर पालिका ना ही प्रशासन के द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।