राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जारी की 141 आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा । स्मार्ट हलचल।जिले के उनियारा में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी आकांक्षा चौधरी, जो वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) उनियारा के पद पर कार्यरत थीं, उनका तबादला बीकानेर जिले के खाजूवाला में कर दिया गया है। उनकी जगह आरपीएस अधिकारी अशोक कुमार कानखेड़िया को पुलिस उपाधीक्षक उनियारा नियुक्त किया गया है।
अशोक कुमार कानखेड़िया इससे पूर्व झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार रात्रि को जारी तबादला सूची में राज्यभर के कुल 141 आरपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। यह तबादला आदेश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) विभाग बीजू जार्ज जोसफ द्वारा जारी किए गए हैं। नई नियुक्ति के साथ उनियारा पुलिस प्रशासन को अशोक कुमार कानखेडिया का नया नेतृत्व मिलेगा, जबकि आकांक्षा चौधरी अब खाजूवाला, (बीकानेर) में अपनी सेवाएं देंगी।
