होलीरड़ा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ की हुई शुरूआत 75 गांवों की प्रभात फेरियों का संगम उमड़ा

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के होलीरड़ा गांव में मूर्ति व कलश स्थापना को लेकर नौ दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ की शुरूआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा व हरि बोल प्रभात फेरी के साथ हुई । कलश यात्रा में 151 महिलाओं व युवतियों ने कलश लिये । हरिशंकर जाट, किशन जाट, हरि जाट व हिरा जाट ने बताया कि श्री राम-जानकी जी की मूर्ति स्थापना, श्री हनुमानजी मंदिर पर कलश स्थापना एवं श्री वीर तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर पर कलश स्थापना के उपलक्ष में नव दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे शुक्रवार 5 जून को गणपति स्थापना व अखंड ज्योत जलाई । सोमवार से राम-जानकी मंदिर पर अखंड रामायण पाठ चल रहा । आज 9 जून मंगलवार को प्रत्यक्ष 10:00 बजे तेजाजी महाराज के यहां से देबीलाल पिता चतुर्भुज जाट के कुएं पर पहुंचे । प्रातः 10:00 बजे तेजाजी मंदिर से हरि बोल प्रभात फेरी प्रारंभ हुई जो गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, जिससे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया और हर तरफ हरि बोल के जयकारे की गूंज सुनाई दी, ग्रामीण ने प्रभात फेरी व चारभुजा नाथ की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया । प्रभात फेरी में आसपास के 75 गांवों से प्रभात फेरी की मंडलियां शामिल हुई । सायं 4 बजे देबीलाल जाट के कुएं पर यज्ञ आचार्य गोपाल भट्ट सह पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ दशविधि स्नान, प्राश्चित कर्म के पश्चात ढ़ोल नगाड़े व डीजे के साथ जल कलश यात्रा शुरू हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी । कलशयात्रा में 151 महिलाएं व युवतियां सज-संवरकर कलश यात्रा में शामिल हुई, वही बुधवार 17 जून प्रातः 8:21 बजे से 9:14 बजे तक मूर्ति व कलश की स्थापना की जाएगी तथा दोपहर 12:00 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा ।।

प्रधान कुंड की बोली 11 लाख 51 हजार हरिशंकर जाट के नाम

होलीरड़ा गांव में मूर्ति व कलश स्थापना को लेकर नौ दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ की शुरूआत मंगलवार को हुई । यहां कई बोलियां लगाई गई, जिसमें प्रधान कुंड की बोली 11 लाख 51 हजार हरिशंकर पिता रामकरण जाट के नाम रही । दूसरे कुंड की बोली 1 लाख 11 हजार 101 रुपए प्रताप पिता गोकुल, तीसर कुंड की बोली 62 हजार रुपए रामेश्वर पिता बद्री, चौथे कुंड की बोली 61 हजार रुपए देबी पिता चतुर्भुज, पांचवें कुंड की बोली 91 हजार रुपए भूरा पिता चतुर्भुज, छठे कुंड की बोली 61 हजार 251 रुपए मथुरा पिता नंदा, सातवें कुंकुंड की बोली 61 हजार रुपए गोपाल पिता चतुर्भुज के नाम रही । वही यज्ञ मंडप कलश की बोली 52 हजार रुपए रामलाल पिता भेरू गुर्जर, कलश यात्रा के साथ चलने वाला झंडा की बोली 26 हजार रुपए जगदीश पिता सूडा, ब्रह्मा जी का कलश की बोली 45 हजार रुपए देवी पिता चतुर्भुज, विष्णु जी का कलश की बोली 21 हजार रुपए उदा पिता सुखा लुवारिया, शिवजी का कलश की बोली 51 हजार रुपए हरिशंकर पिता रामकरण जी जाट, कुआं की बोली 1 हजार 21 हजार देबी पिता चतुर्भुज, पत्तल उठाने की बोली 22 हजार बद्री पिता सुडा, ठंडा पानी की केन की बोली 23 हजार 500 काशी पिता भैरु गुर्जर के साथ नाम पर रही ।।