भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित कोषागार कार्यालय में पदस्थापित राजस्थान लेखा सेवा अधिकारी टीना रोलानिया कोषाधिकारी को प्रशासनिक कारणों के चलते एपीओ कर दिया गया है । यह आदेश राजस्थान सरकार के वित्त राजस्व विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने बुधवार को जारी किए है । साथ ही कोषाधिकारी रोलानिया को तत्काल प्रभाव से जयपुर राजस्व विभाग में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है । जानकर सूत्रों की माने तो कोषाधिकारी पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप है जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इस तरह का फरमान जारी हुआ है ।
