शाहपुरा@(किशन वैष्णव)खामोर क्षेत्र के ग्राम बिलिया निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने थाना कोटड़ी में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से तलाश की गुहार लगाई है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बिलिया निवासी बबलू प्रजापत पुत्र कालूलाल प्रजापत पिछले नौ दिनों से अपने ससुराल क्षेत्र नंदराय के पास मरड़ा की झोपड़िया में रह रहा था। बताया गया कि 8 जून को दोपहर करीब 3 बजे के बाद वह अचानक कहीं चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर मंगलवार को थाना कोटड़ी में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवक की लंबाई करीब 5 फीट है, चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ है तथा रंग गेहुआं है।
थाना कोटड़ी पुलिस ने मामले को गुमशुदगी मानते हुए एमपीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बबलू प्रजापत के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा उसके परिजनों को सूचित करें।
