शिव जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।स्वर्गीय प्रकाश कास्ट (सुपुत्र राम चंद्र कास्ट लाडपुरा) की स्मृति में सांवरिया गौशाला लाडपुरा में गायों के पानी पीने की खेल निर्माण में सहयोग राशि 31000 रुपए सतीश पुत्र राम चंद्र कास्ट ने प्रदान की। स्वर्गीय बंशी लाल कास्ट लाडपुरा की सुपुत्रिया निर्मला गट्टाणी, सुशीला चेचानी की तरफ से गोशाला में गायों के लिए हरे चारे हेतु 1500रुपए एवं विमला ईनाणी ने गौशाला में गायों के लिए हरे चारे हेतु 1000 रुपए प्रदान किये। कास्ट परिवार द्वारा सांवरिया गौशाला का अवलोकन किया गया, यहां की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। गायों के लिए चारा,पानी, छाया, हरा चारा सभी की माकूल व्यवस्था होने पर गोशाला कमेटी की सराहना की एवं निकट भविष्य में भी ओर सहयोग की बात कही। सतीश कास्ट की कार्यस्थली इंदौर होते हुए भी जन्मभूमि लाडपुरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग मिलता रहता है।
