रणवीर सिंह चौहान
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा द्वारा सेवा कार्य आयोजित
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, भवानी मंडी शाखा के तत्वावधान में आज स्थानीय सब्जी मंडी चौराहे पर भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से कैरी पानी (आम पना) का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का लाभ बड़ी संख्या में राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों एवं बाजार आने-जाने वाले लोगों ने उठाया।
शाखा की मीडिया प्रभारी सुधा फ्लैट ने बताया कि
कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की अध्यक्षा मीनाक्षी जाखेटिया ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक कैरी पानी पिलाया। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच इस पहल को लोगों ने सराहा तथा सम्मेलन के प्रति आभार व्यक्त किया। कैरी पानी पीकर राहगीरों को गर्मी से राहत मिली और उन्होंने इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा की।
इस अवसर पर शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा एवं जनकल्याण अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा की सभी सदस्याओं के सहयोग से संपन्न हुआ। उपस्थित जनों ने सम्मेलन की इस पहल को मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान शाखा की सचिव रजनी क्षोत्रिय ,कोषाध्यक्ष रीना खंडेलवाल लता मूंदड़ा,कंचन राठी ,नीतू बाहेती ,शिखा बिरला ,वंदना लड़ा गंगा गुप्ता अंजू जायसवाल विजेश शर्मा, संतोष शर्मा ,सुनीता त्रिवेदी ,स्मिता शर्मा, सपना खंडेलवाल ,दीपा खंडेलवाल, श्रद्धा गुप्ता, पुष्पा भूतडा ,अलका भूतड़ा,मीनाक्षी शर्मा
