(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल।श्री 1008श्री ब्रह्मलीन स्वर्गीय रामदास जी महाराज की स्मृति में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चित्रकूट वाले स्वामी मुक्तानंद सरस्वती महाराज द्वारा संगीतमय भागवत कथा का रसास्वादन किया जा रहा है। आज की कथा में जड़ भरत की भक्ति, अजामिल का उद्धार, भक्त प्रहलाद चरित्र, हिरण्यकश्यप का भगवान श्री नृसिंह रूप में अवतार द्वारा संहार , वराह अवतार, वामन अवतार,श्री राम अवतार की कथा सुनाई।श्री कृष्ण जन्मोत्सव की जीवंत झांकी सजाई गई ।महिलाओं ने बधाई गीत पर नृत्य किया। इस अवसर पर संत श्यामदास महाराज,गोपालदास महाराज,मालमराम महाराज की गरिमामई उपस्थिति के साथ बिजोलिया एवं आसपास के ग्रामीण भी धर्म लाभ लेने पहुंचे|
