विधायक देवीसिंह शेखावत ने सुनी जनता की फरियाद,अधिकारियों कों दिए आवश्यक निर्देश

कुमार अंकेश

बानसूर|स्मार्ट हलचल।क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत ने गुरुवार को ज्ञानपुरा स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। विधायक शेखावत ने एक-एक फरियादी की बात सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क किया और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन के कार्य प्राथमिकता से करने और विकास कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के लिए कहा। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।